हिमाचल ग्रामीण बैंक ने दी मृतक के परिवार को सहायता
सुंदरनगर।
हिमाचल ग्रामीण बैंक की सुंदरनगर के निहरी शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत उपभोक्ता की अचानक हुई मृत्यु पर बीमा राशि परिजनों को प्रदान की है। बैंक की शाख प्रमुख गोविंद रेला ने जारी बयान में कहा कि बैंक के उपभोक्ता दिवान चंद पुत्र खेम राज गांव व डा. निहरी का अचानक बिमारी के कारण देहांत हो गया। उन्होंने कहा कि दिवान चंद ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा करवा रखा था। इनकी मृत्यु के उपरांत बीमा की राशि का दो लाख का चेक क्लेम के रूप में इनकी धर्मपत्नी पार्वति देवी को प्रदान किया गया है। उन्होंने बैंक के सभी ग्राहकों से बीमा कवर लेने की अपील की है।
...सुंदरनगर से अंसारी की रिपोर्ट।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than