क्रिप्टो स्कैम-कुल्लू से मंडी की फॉरेक्स ट्रेडिंग की महिला निदेशक गिरफ्तार

  क्रिप्टो स्कैम-कुल्लू से मंडी की फॉरेक्स ट्रेडिंग की महिला निदेशक गिरफ्तार

क्रिप्टो करंसी स्कैम की तर्ज पर फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाला 

निदेशक से पूछताछ में हो सकते है बड़े खुलासे 

Next 2news Himachal

मंडी 22 नवंबर। 

हिमाचल में क्रिप्टो करंसी स्कैम का मामला अभी चल ही रहा है कि एक और फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाले का मामला सामने आया है। जिसमें हिमाचल के मंडी जिला की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में तीसरी बड़ी गिरफ्तारी की है।

मंडी पुलिस ने उक्त कंपनी की महिला निदेशक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हालांकि मामले से जुड़े मुख्य आरोपी विदेश फरार हो चुके हैं। जिनके भारत वापसी के लिए मंडी पुलिस काम कर रही है।

कुल्लू से मंडी की महिला निदेशक गिरफ्तार

क्यूएफएक्स कंपनी के माध्यम से फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने के इस मामले में इस महिला की गिरफ्तारी को आफी अहम माना जा रहा है। मंडी पुलिस की टीम ने इस महिला निदेशक को कुल्लू के भुंतर से गिरफ्तार किया है।

इस मामले के सामने आने के बाद से पुलिस से बचने के लिए महिला निदेशक भूमिगत हो गई थी। उक्त महिला निदेशक मंडी जिला से संबंधित बताई जा रही है।

निदेशक से पूछताछ में हो सकते है बड़े खुलासे 

काबू आई महिला निदेशक से पुलिस पूछताछ कर रही है और इससे जुडे तार गहनता से खंगाले जा रहे है। मंडी पुलिस को उम्मीद है कि इस महिला निदेशक की गिरफ्तारी के बाद और कई बड़े खुलासे भी हो सकते हैं। गौर हो कि मामले में पुलिस ने अब तक कई और रिकॉर्ड भी कब्जे में लिए हैं। जिनकी जांच पडताल की जा रही है। 

बताया जा रहा कि इस मामले में कई बड़े लोगों से भी तार जुड़े हो सकते है। मामले से जुड़े निवेशक मौन हो गए हैं और दस्तावेज होने का दावा भी जता रहे हैं। मामले में अब तक की पुलिस जांच के दौरान कई बड़े खुलासे हो चुके हैं।

यह कंपनी फॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए ट्रेडिंग अधिकृत नहीं थी। इस कंपनी के पास उनके आवश्यक दस्तावेज तथा संबंधित लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं थे। पुलिस ने इस कंपनी के तीन कार्यालयों को भी सीज किया है।

करीब 70 करोड़ से ज्यादा की ठगी का अनुमान 

गौर हो कि यह कंपनी बीते दो सालों से काम कर रही थी। कंपनी में करीब 210 करोड़ रुपए पूंजी का निवेश हुआ था। मोटे तौर पर इस पूरे खेल में करीब 70 करोड़ से ज्यादा की ठगी होने का अनुमान है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने बताया कि मामले से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नियमानुसार तफतीश की जा रही है।


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than