Job-सुंदरनगर में अब तक 784 ने किया आनलाईन पंजीकरण
रोजगार कार्यालयों में पहली अगस्त से ऑनलाईन पंजीकरण
आवेदक घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
Next 2news HimachalHimachal News- सुंदरनगर 22 नवंबर।
सुंदरनगर उप रोजगार प्रभारी लाल चंद राव ने कहा कि प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में पहली अगस्त से ऑनलाईन पंजीकरण और नवीनरकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब आवेदक घर बैठे ऑनलाईन पंजीकरण और नवीनरकरण कर सकते हैं।
सुंदरनगर उपमंडल में ऑनलाईन से अब तक 784 पंजीकरण किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में पहली अगस्त से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाईन हो जाएगी। आवेदक रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज करवाने के लिए अब घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
मंडी में क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार का कहना है कि श्रम एवं रोजगार विभाग ने हिमाचल प्रदेश में पहली अगस्त से रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण प्रक्रिया को ऑनलाईन किया है। जिला मण्डी के सभी रोजगार कार्यालयों में भी पंजीकरण की यह प्रक्रिया ऑनलाईन की गई है और नवीनीकरण भी ऑनलाईन माध्यम से हो रहा है। जो आवेदक अपना नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज करवाना चाहते हैं, वे ऑनलाईन माध्यम से अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं तथा इम्पलॉइमैंट कार्ड का नवीनीकरण भी ऑनलाईन ही होगा।
विभागीय वेबसाइट से करें पंजीकरण व नवीनीकरण
पंजीकरण व नवीनीकरण करने के लिए उन्हें विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा। प्रत्येक आवेदक को अपनी अलग लॉग-इन आईडी बनाने के उपरान्त ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। विभाग द्वारा आवदेकों की सुविधा के लिए ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। विभाग द्वारा रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी हेतु एक यूटयूब विडियो भी बनाया गया है, जिसमें पंजीकरण व नवीनीकरण प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी दी गयी है। इच्छुक आवेदक यूट्यूब वीडीयो https://youtu.be/IlhArkhqk7E से पंजीकरण व नवीनीकरण संबन्धी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदक अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी रोजगार कार्यालयों में भी सम्पर्क कर सकते है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than