Kisan-Bagwan-Traning: कृषी प्रशिक्षण प्रदान करने में हब बन कर उभर रहा है सुंदरनगर

 Kisan-Bagwan-Traning: कृषी प्रशिक्षण प्रदान करने में हब बन कर उभर रहा है सुंदरनगर

Kisan-Bagwan-Traning: किसानों को कृषी प्रशिक्षण
सुंदरनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र 

हिमाचल टूडे.

सुंदरनगर किसानों को कृषी प्रशिक्षण प्रदान करने में हब बन कर उभर रहा है। सुंदरनगर में कृषी के क्षेत्र में कृषक प्रशिक्षण केन्द्र और सुंदरनगर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कार्यशालाएं आयोजित गई। जिनमें प्रदेश के विभिन्न जिलों और पहाडी इलाकों के किसान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। पहाडी इलाकों के अनुरूप खेती करने के उन्नत तरीके कृषी को नया आयाम प्रदान करने में अहम भूमिका प्रदान कर रहे है।  

हरे चारे के अभाव में भी पशुओं को उच्च गुणवत्ता का आहार प्रदान करता साइलेजः केवीके 

सुंदरनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र मंडी में ग्राम जलागम समिति रजवाड़ी सेथल द्वारा एक दिवसीय साइलेज प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नाबार्ड शिमला एवं अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन, दाड़लाघाट के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन केवीके मंडी की पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान की वैज्ञानिक डॉ. बृज वनिता द्वारा किया गया। उन्होंने इस दौरान किसानों को साइलेज की महत्ता, उसकी निर्माण विधि और पशुओं के आहार में इसके उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि साइलेज पशुओं के पोषण का एक महत्वपूर्ण साधन है, जो हरे चारे के अभाव में भी उच्च गुणवत्ता का आहार प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पंकज सूद भी उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को इस तकनीक के लाभ और इसे अपनाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने पशुओं के लिए साइलेज का निर्माण करें, जिससे उन्हें सस्ते और पोषक आहार की सुविधा प्राप्त हो सके। 

किसानों को साइलेज बनाने के बताए उन्नत तरीके  

केवीके फार्म परिसर में किसानों को साइलेज बनाने का प्रदर्शन भी दिया गया, जिसमें पशु चिकित्सा वैज्ञानिक के साथ फार्म प्रभारी डॉ. नेहा चौहान और फार्म प्रबंधक ओम चंद ठाकुर भी मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना और पशुपालन को और अधिक लाभकारी बनाना था। 

जबकि जाईका प्रोजेक्ट हमीरपुर ने भी सुंदरनगर में लगाया प्रशिक्षण शिविर 

मंगलवार को जाईका प्रोजेक्ट हमीरपुर के सौजन्य से कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुंदरनगर में “कृषि विकास संगठन के सदस्यों की भूमिका और जिम्मेदारियां” पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जाईका प्रोजेक्ट  जिला मंडी के कृषि विकास संगठन के 42 सदस्यों ने भाग लिया। 

प्रशिक्षण समन्वयक डॉ नरेश कुमार ने कहा कि कृषक प्रशिक्षण केंद्र के उप-प्रधानाचार्य डॉ हितेंदर ठाकुर ने कृषि विकास संगठन के सदस्यों की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियां के बारे में अवगत करवाया। 

कृषि विकास संगठन का पंजीकरण और नियमों पर हुई चर्चा 

संसाधन व्यक्ति द्वारा कृषि विकास संगठन का पंजीकरण और उपनियम और उनकी भूमिका तथा कृषि विकास संगठन के लक्ष्य और उद्देश्य, कार्य क्षेत्र, सदस्यों के कर्तव्य, मासिक बैठक, सामान्य सदन की बैठक बारे जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरण और सामाजिक मुद्दे के लिए तंत्र का समन्वय, कृषि विकास संगठन का संचालन कार्य, जल वितरण प्रणाली, सिंचाई प्रणाली का रख-रखाव रिकॉर्ड और खातों का रखरखाव, परियोजना सौंपने की व्यवस्था बारे भी बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने अपने विचार भी सांझा किए और योजना में आने वाली परेशानियों और उनके निदान बारे विस्तृत चर्चा की।

Read More: 


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than