प्रदेश में बढ़ रहे मंहगाई और महिला उत्पीडऩ के मामले
जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन की बैठक आयोजित
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर, 16 मई :
सुंदरनगर जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन की बैठक का आयोजन संगठन के संयोजक राजकुमार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद हुए। सुंदरनगर इकाई के अध्यक्ष नेमचंद ठाकुर ने कहा कि संगठन की बैठक में प्रदेश में महंगाई भ्रष्टाचार और बढ़ रहे महिला उत्पीडऩ के मामलों पर चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा लता देवी बतौर विशेष अतिथि शिरकत की और प्रदेश में महिला उत्पीडऩ के मामलों के साथ महंगाई आदि पर गहरी चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में आमजन का और गरीब तथा मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन आसान नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि आमदनी और कमाई से कहीं अधिक महंगाई की डायन ने परिवारों की हालत बिगाड़ दी है। इस अवसर पर संगठन की कार्य योजनाओं की लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी रणनीति भी तय की गई। उन्होंने कहा कि संगठन की योजनाओं को गांव.गांव में प्रसार के लिए विशेष बल दिया जाएगा।
इस दिशा में संगठन मुहिम शुरू कर दी है। संगठन के डेलीगेट गांव में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और संगठन से जोडऩे का कार्य करेंगे। इस अवसर पर मंडी जिला के विभिन्न खंडों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे है।



0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than