बेरोजगारों को झूठे सपने दिखा कर सत्तासीन हुई सरकारें

 बेरोजगारों को झूठे सपने दिखा कर सत्तासीन हुई सरकारें 


नाचन से कांग्रेस के सशक्त प्रत्याशी बने केसरी लाल

कभी पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा के थे करीब, अब जताई चुनाव लडऩे की दावेदारी

ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष टेक सिंह राघवा को भी किया था सशक्त

नाचन से कांग्रेस की सीट जिताने में कई बार रहा अह्म रोल


नेक्स्ट न्यूज हिमाचल सुंदरनगर।


ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग नाचन के चेयरमैन केसरी लाल ने विधानसभा चुनाव 2022 में नाचन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से बतौर प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी जता दी है। केसरी लाल इन दिनों नाचन विस क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में नुक्कड बैठकों का आयोजन करके आम जनता की नब्ज टटोलने में लगे हुए है। जिसमें आम जनता का केसरी लाल को सशक्त प्रयाशी के रूप में देख रही है। केसरी लाल पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा के शुरूआती दौर से लेकर आज तक विभिन्न पदों पर सेवारत रहे हैं। पार्टी के वफादार सिपाही होने के नाते वह नाचन विस क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान और पैठ जनता में बनाए हुए हैं। उन्होंने अपने दौर में टेक चंद डोगरा को भी जीतने में अहुम भूमिका निभाई है तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन के पूर्व में अध्यक्ष रहे टेक सिंह राघव के हाथों को भी बतौर अध्यक्ष होने के नाते मजबूती दी है। वर्तमान मे यह इस बात का परिणाम है कि केसरी लाल नानचन विस क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से एक सशक्त प्रत्यासी के रूप में उभरकर सामने आए है। उन्होंने कहा कि वह आम जनता की राय और सेवा करने के जब्बे को देखकर ही विस चुनावों में बतौर प्रत्याशी उतरने का पूरा मन बना है। इस बात को मद्देनजर रखते हुए नाचन की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी पूरा आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र और प्रदेश की सरकार की नीतियों से हर वर्ग पीडि़त है। चाहे किसानों की बात हो वागवानों की हो या अन्य दूसरे कर्मचारी वर्ग की बात हो। वर्तमान की सरकार के कार्यकाल की गतिविधियों से समाज का हर वर्ग प्रताडि़त होकर रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा सरकार सत्तासीन होने के बाद भी कोई नया बदलाव और परिवर्तन नजर नहीं आया है। उल्टा महंगाई आम जनता पर थोपी गई है। बेरोजगारों को झूठे सपने दिखा कर सरकारें सत्तासीन हुई है और बेरोजगारी की दर बड़ी है। जिसका आने वाले लोकसभा और विधानसभा 2022 के चुनाव में वर्तमान की सरकार को आईना आम जनता दिखाएगी। हिमाचल प्रदेश में शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर हिमाचल में आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than