सुन्दर नगर में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का समागम 22 मई को

 सुन्दर नगर  में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज  का समागम 22 मई को


देवनगरी की धरा पर मानवता का संदेश 

निरंकारी भक्तों में खुशी की लहर



नेक्स्ट न्यूज हिमाचल

सुंदरनगर 


सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का सुंदर नगर  शहर में आगमन उत्साह पूर्वक तैयारियां आरंभ

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सानिध्य में हिमाचल के सुंदर नगर शहर में एक विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन दिनांक 22 मई , 2022 दिन रविवार को सांय 4 बजे से  6 बजे तक सुन्दर नगर के जवाहर पार्क  में किया जाएगा इस सूचना से समस्त साध संगत में हर्षो उल्लास का वातावरण हैl सभी अपने सतगुरु के दिव्य दर्शन के लिए उत्साहित हैं और इस पावन बेला की तैयारियों में पूरे लगन एवं निष्ठा के साथ लगी हुई है जॉन नo 6 , मण्डी के जोनल इंचार्ज राम किशन अभिलाषी ने बताया कि समागम परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता की जा रही है इसके अतिरिक्त प्रशासन के साथ बातचीत करके प्रबंध व्यवस्था सुचारु रुप दिया जा रहा है इससे आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो संत समागम का उद्देश्य ज्ञान द्वारा अज्ञानता के अंधकार को दूर करके लोक कल्याण की भावना का संचार करना है इसके अतिरिक्त समय समय पर मिशन द्वारा जनकल्याण के लिए चलाए गए कार्यों जिसमें रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान जैसी सेवाएं भी निरंतर जारी है । सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आगमन पर आयोजित इस विशाल निरंकारी संत समागम में हिमाचल के विभिन्न जिलों से  श्रद्धालु भक्त पहुंचकर सद्गुरु के दिव्य दर्शन एवं पावन प्रवचनों को श्रवण करेंगे l

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than