कुल्लू के अभिषेक ने जीता स्नूकर प्रतियोगिता के विजेता का खिताब
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर 18 मई (अंसारी)
सुंदरनगर के भोजपुर स्थित चौक द क्यूब स्नूकर प्वाइंट में आयोजित की गई स्नूकर प्रतियोगिता कुल्लू के अभिषेक ने मंडी के सुनील को हरा कर जीत ली है। समापन समारोह में तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया।
इस अवसर पर विवेक चंदेल ने कहा कि आज का युवा वर्ग नशे की ओर बढ़ रहा है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हमें खेलों को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।
प्रतियोगिता के आयोजक प्रशांत अग्रवाल और मोहित बंसल ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 40 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमे कुल्लू के अभिषेक विजेता और मंडी के सुनील उपविजेता रहे और सबसे ज्यादा ब्रेक करने का खिताब भी अभिषेक के नाम रहा। आयोजक समिति द्वारा विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी के साथ 10 हजार और उपविजेता खिलाड़ी को 4 हजार की इनामी राशि से नवाजा गया।


0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than