नशावृत्ति पीड़ित का करवाए ईलाज

नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम में वायला में बनी कमेटी

 नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदर नगर ब्यूरो 

नशा माफियाओं को राजनैतिक संरक्षण बंद करने की मांग उठाई। सर्वजन संरक्षण समिति, हिमाचल प्रदेश द्वारा नशावृत्ति और नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए गए व्यापक अभियान के तहत् सुन्दर नगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत वायला में समिति प्रदेश सलाहकार अमर सिंह राघवा सुन्दर नगर इकाई से सत्य प्रकाश शर्मा और पूर्ण सिंह ने बैठक में ग्रामीणों को जागृत किया। इस अभियान में ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में अमर सिंह राघवा ने मुख्यत: नशा निवारण केंद्र सिविल अस्पताल के साथ खोलने, बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने और नशा माफियाओं को राजनैतिक संरक्षण बंद करने की मांग उठाई ।
_ नशावृत्ति पीड़ित का करवाए ईलाज 
इसके अलावा सभी जनों को जन जागृति के दौरान जनता से नशावृत्ति की चपेट में फन्स चुके नौजवानों की पहचान न छुपाने और  नशावृत्ति को एक बीमारी की तरह देखने व इसका ईलाज करवाने की पहल करने बारे अपील की। 
_39 सदस्यीय कमेटी का किया गठन
ग्रामीणों ने सर्वसहमति से नशावृत्ति और नशा माफिया के खिलाफ जन जागृति अभियान शुरू करने के लिए 39 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी  प्रधान चमन लाल, सचिव रमा देवी, उप प्रधान रमेश कुमार, सहसचिव भीमा देवी, कोषाध्यक्ष अंजू, सदस्य  दीक्षा ठाकुर, वीना कुमारी, सुलोचना देवी,रीता देवी,उर्मिला देवी,ममता, सत्या,कमला देवी,रामलाल, पुष्पा देवी,निशा देवी,शर्मिला देवी, कांता देवी, आरती देवी,ओमवती,सरस्वती,श्रुति,शोभाराम,अतुल कुमार, देश राज, संजीव कुमार,भूती  देवी, नीता देवी, संजू कुमार, हिमावती,निशा देवी,ललिता कुमारी,जमना देवी,कला देवी, सुनीता देवी,मनीषा ठाकुर,कुंता देवी, आशु देवी और लता देवी को चुना गया। 
_कमेटी पंचायत में रोकेगी नशा प्रवृति
गठित कमेटी पंचायत में अभियान चलाकर ग्राम सभा में नशे के खिलाफ प्रस्ताव पास करवाएगी और घर घर जाकर नशावृत्ति और नशा माफिया के खिलाफ अभियान चलाएगी।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than