देवी जालपा भनवाड की जाग में कांटो का आसन तथा आग पर चले देवी के गुर
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर
सुंदरनगर उपमंडल के भनवाड गांव में विराजमान देवी जालपा भगवती की जाग में माता के गुर कांटो का आसन तथा आग पर चले है। देवी जालपा भनवाड की इस वर्ष देवी की 40 जाग एवं जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में सुंदरनगर के विख्यात गायक सुरेश सोहल तथा बिलासपुर के अभिषेक सोनी ने अपनी मधुर आवाज में देवी का गुणगान किया। कार्यक्रम में सुकेत सर्व देवता कमेटी के प्रधान डा. अभिषेक सोनी ने बतौर मुख्यातिथी शिरकत की। आधी रात को देवी का रथ देवी के मंदिर से जाग स्थल पर पहुंचा, जहां देवी के गुर तथा गणों ने पहले कांटों पर आसन लिया तथा उसके उपरान्त आग पर चलकर अपनी शक्ति बताई। देवी मंदिर में देवी के भक्त देश ही नहीं विदेश से भी शामिल हुए। कपिल बंसल ने कहा कि जाग के उपरान्त अगले दिन सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर भी लगाया गया। सुकेत सर्व देवता के सभी पदाधिकारी तथा देवी जालपा के छरनाट रिंकू, सुदामा, राज कुमार, रुप लाल, लाल सिंह गंगू, बवी तथा मंदिर कमेटी से जोनी निटू राकेश, बसंत सिंह, निखिल, राजन, विशाल, राहुल, लक्की, गोपाल, रामशरन तथा समीर चटर्जी मौजूद रहे।
(अंसारी)

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than