मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती में चोर दरवाजे से भर्ती का जुगाड़ कर रही सरकार

 मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती में चोर दरवाजे से भर्ती का जुगाड़ कर रही सरकार 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोहनलाल ठाकुर ने जड़े आरोप 

शिक्षा विभाग में डाक्यूमेंटेशन की जानी थी, उसे रदद कर बनाने जा रहे नए मापदंड 

मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती में चोर दरवाजे से भर्ती का जुगाड़ कर रही सरकार



नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो 

सुंदरनगर  



हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोहनलाल ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती में चोर दरवाजे से भर्ती का जुगाड़ कर रही है। भाजपा की सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती मेें चोर दरवाजे खोलने पर उतर आए है। कल से शिक्षा विभाग में डाक्यूमेंटेशन की जानी थी, उसे अचानक रदद कर करे नए मापदंड अगर बनाने जा रहे है ताकि अपने चहेतों को इसमें शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार बोल कुछ रही और कर कुछ रही है। 

कांग्रेस इस का पुुरजोर विरोध करती है। पहले चतुर्थ व तिृतय श्रेणी में साक्षातकार की शर्त हटा ली थी और अब दोबारा वहीं किया जा रहा है। उन्होने आरोप लगाया कि सरकार ने चहेतों को भर्ती करने के लिए यह किया है। इससे आवेदन करने वाले हजारों पात्र अभ्यिर्थियों को भारी निराशा झेलनी पड़ रही है। गरीब कमजोर तबके के लोग एक बार फिर इस उम्मीद में वंचित हो गई है। 

उन्होने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती में कमजोर और अनुसूचित समाज को बाहर करने के चक्कर में नए खेल खेला जाएगा। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से पहले मुख्यमंत्री की मनमानी पर लगाम लगाई और अब नए रास्ते की जुगाड़ किया जा रहा है।  

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सरकार हिल गई है, इन्हे अपने जाने का रास्ता साफ दिख गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले जलशक्ति विभाग और बाद में शिक्षा तथा अब लोक निर्माण विभाग के अलग अलग शर्तो पर भर्ती की जुगाड़ की है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चहेते भर्ती करने के लिए शर्तों के हेरा फेरी कर रही है। उन्होंने कहा कि मल्टीटास्क वर्कर भर्ती में शिक्षा विभाग में सामान्य वर्ग के लिए बनाई गई दरिद्रता श्रेणी को 5 अंक तय किए है। लोक निर्माण विभाग के अधीन होने वाली मल्टीटास्क वर्कर भर्ती में इ.डब्लयू.एस. श्रेणी को 2 अंक तय किए है। जबकि अनुसूचित समाज के लिए 1 अंक तय किया गया है। ताकि इस वर्ग को सीधे बाहर किया जा सके। 

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के दौर में मल्टीटास्क वर्कर भर्ती की बात हो या पुलिस भर्ती तथा जे.ए.ओ. आई.टी भर्ती जम कर फर्जीवाडे किए जा रहे है। ताकि अपने संबंधियों को भी भर्ती किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक करने में माहिर हो गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार के पहले से ही भर्ती मे चाहे पेपर लीक होने का मामला हो या नकल का ऐसी घटनाएं आम हो गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी सरकार ने बेरोजगारों से धोखा कियाए सरकार के 4 वर्षो में ली गई परीक्षाओं में धांधली की गई है। 

...अंसारी 


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than