बीबीएमबी में बतौर इंजीनियर सेवाएं दे चुके है आर पी शर्मा

प्रदेश के हाइड्रो सेक्टर में एक अलग रुतवा रहा है इंजीनियर आर पी शर्मा का

बीबीएमबी में बतौर इंजीनियर सेवाएं दे चुके है आर पी शर्मा 

हाइड्रो इंजीनियर के तौर जो छवि बनाई

उना में हुआ है इंजीनियर आर पी शर्मा का अभिनंदन  


नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो 

सुंदरनगर  



हाल ही में आर.पी. शर्मा का उनके गांव के एक कार्यक्रम में नागरिक अभिनंदन भी हुआ। जिसमें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित  रहे।

सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होकर गांव लौटने पर गांववासियों ने भव्य स्वागत किया। 

सतपाल सिंह सत्ती ने आरपी शर्मा को शाल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर आरपी शर्मा ने अपने जीवन के सफर के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी जन्मभूमि गांव लमलेहड़ा की मिट्टी और गांव के सभी लोगों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि वह अपने गुरु स्वर्गीय ज्ञान स्वरूप शर्मा के योगदान को वह सबसे महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय मानते हैं। जिन्होंने उन्हें विशेष समय देकर तराशा और इस पद तक पहुंचने के काबिल बनाया। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि वह अपने पूरे सेवा काल मे अपने आदर्श के अनुसार ईमानदारी से सेवा करने में सफल रहे। इस अवसर सतपाल सत्ती ने अपने सम्बोधन में कहा कि आरपी शर्मा ने विधुत विभाग में चीफ  इंजीनियर के पद तक पहुंचकर गांव लमलेहड़ा सहित ऊना जिला का नाम रोशन किया है। इस मौके पर आरपी शर्मा के साथ उनकी धर्मपत्नी बीना शर्मा सहित उनकी माता रामा आसरी देवी, दोनों बड़े भाई श्याम लाल और रामकुमार के पारिवारिक सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।





सुंदरनगर में एचपीएसईबी व बीबीएमबी में एसडीओ से लेकर डिप्टी चीफ  इंजीनियर तक सेवाएं देने के बाद बतौर चीफ  इंजीनियर एचपीएसईबी के पद से सेवानिवृत्त हुए है। देश के प्रमुख हाइड्रो प्रोजेक्ट बीबीएमबी  में  एक एसडीओ से लेकर डेप्युटी चीफ इंजीनियर के बाद एचपीएसईबी में बतौर चीफ  इंजीनियर आर.पी. शर्मा गत सुंदरनगर से सेवा निवृत्त हुए। अपने कार्यकाल में बतौर हाइड्रो इंजीनियर के तौर जो छवि बनाई। उसके बाद उन्होंने प्रदेश के हाइड्रो प्रोजेक्ट्स के लिए जो सेवाएं दी है, आज उन में से कई हाइड्रो प्रोजेक्ट देश के लिए बिजली उत्पादन कर रहे है। इनकी काबलियत की वजह से इन्हें 2009 में जापान में ट्रेनिंग पर जाने का मौका मिला। जबकि 2015 में उन्हें विशेष कार्य के लिए गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया।

  

...अंसारी 



About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than