सुंदरनगर की बेटी सुनिता ने पास की जीपेट की परीक्षा

सुंदरनगर की बेटी सुनिता ने पास की जीपेट की परीक्षा

ड्रीम्ज कॉलेज ऑफ  फार्मेसी की आठवीं समैस्टर की छात्रा है सुनिता






नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो 

सुंदरनगर 24 मई

 



ड्रीम्ज कॉलेज ऑफ  फार्मेसी की आठवीं समैस्टर की छात्रा सुनिता देवी ने आल इंडिआ जीपेट (ग्रैजुएट एप्टीच्यूड टैस्ट) 2022 उतीर्ण कर कॉलेज का नाम देशभर में रोशन किया है। 9 अप्रैल 2022 को आल इंडिया जीपेट की परीक्षा में पूरे भारत के 53,303 विधार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें केवल 4447 विधार्थियों ने जीपेट की परीक्षा को उतीर्ण किया है। सुनिता खिलडा स्थित ड्रीम्ज कॉलेज ऑफ  फार्मेसी की आठवीं समैस्टर की छात्रा है। नैशनल टैस्टिंग एजैंसी (एन.टी.ए.) द्वारा करवाई गई यह परीक्षा स्नातकोतर एवं पी.एच.डी. के लिए छात्रवृति प्रदान करती है। यह छात्रवृति की राशि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (ए.आई.सी.टी.ई.) देता है, जिसमें एम फार्मेसी के लिए छात्रवृति 12,400 रूपये प्रतिमाह 2 वर्ष के लिए तथा पी.एच.डी. के लिए 28,000 रूपये प्रतिमाह प्रदान की जाती है। इस अवसर पर कॉलेज के चैयरमैन नरेश चौहान व निदेश्क एवं प्रधानाचार्य डा. वी. के. गुप्ता ने छात्रा को, उस के माता-पिता को व समस्त अध्यापक वर्ग को बधाई दी व छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय कॉलेज प्रशासन व अध्यापकों को दिया है। 


(अंसारी) सुंदरनगर

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than