लिसा हेडेन को बेहद पसंद मनाली की सुंदरता

लिसा हेडेन को बेहद पसंद  मनाली की सुंदरता 

बालीबुड अभिनेत्री लिसा हेडेन जड़ोल में लिया पहाड़ी भोजन का स्वाद





नेक्स्ट न्यूज हिमाचल  

सुंदरनगर 24 मई 


बालीबुड की अभिनेत्री और भारतीय मॉडल लिसा हेडेन से जड़ोल में होटल राजा में पहाड़ी भोजन का स्वाद लिया और होटल के मालिक से पहाड़ी तडक़ा पर पहाड़ी संस्कृति पर चर्चा की है। लिसा हेडेन ने मंगलवार को मनाली में सूटिंग के लिए जाने के दौरान जड़ोल में राजा होटल में रूकी और पहाड़ी भोजन का स्वाद लिया है।  

 अभिनेत्री और भारतीय मॉडल लिसा हेडेन को कॉमेडी ड्रामा.क्वीन में अपने काम के लिए महत्तवपूर्ण प्रशंसा मिली है। हेडेन ने काफी व्यावसायिक रूप से सफल फिल्में हाउसफुल और ऐ दिल है मुश्किल में काम किया हैं।

बॉलीवुड की फिल्म के लिए मनाली रवाना हुई है, इस दौरान उन्होंने होटल के मालिक राजा ठाकुर से पहाड़ी तडक़ा पर पहाड़ी संस्कृति पर चर्चा की है। लिसा ने कहा कि हिमाचल में खासकर मनाली की सुंदरता उन्हे बेहद पसंद है। उन्होंने कहा कि यहां प्राकृति ने अपार सुंदरता प्रदान की है। इस लिए हिमाचल प्रदेश का मनाली फिल्मी कलाकारों की पहली पसंद रहा है। 

(अंसारी) 

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than