नशे में टली निजी स्कूल की ट्रैवलर बस के चालक ने की बदसलूकी
अभिभावकों ने बुलाई पुलिस ने काटा ड्रंक एंड ड्राइव का चालान
कब तक बच्चों के जीवन को जोखिम मेंं डालेगी प्रबंधन की लापरवाही
नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो
सुंदरनगर 24 मई
सुंदरनगर शहर के प्रसिद्ध निजी स्कूल की ट्रैवलर बस का चालक नशे में टली पाया गया और बच्चों के विरोध करने पर बदसलूकी करने पर उतर आया है। जिस पर अभिभावकों द्वारा उसे रोक कर पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस ने चालक का ड्रंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन बच्चों से भरी बस के चालक की यह हरकत कई सवाल छोड़ गई है।
अभिभावकों में रोष है कि आखिर कब तक ऐसे ही लापरवाही के मंजर देखने को मिलेेंगे और स्कूल बस चालक बच्चों के जीवन को जोखिम मेंं डाल कर सडक़ों पर दौड़ते रहेंगे।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने टै्रवलर बस चालक मलोह निवासी हिरा सिंह का ड्रंक एंड ड्राइव का चालान काटा है। दोपहर के बाद स्कूल की छुटटी के बाद ट्रैवलर पर करीब चार दर्जन बच्चों को लेकर बस चालक जैसे ही पुराना बाजार और हंडेटी में पहुंचा। जहां उसे रोकर कर पुलिस भी बलाई गई है। आरोप है कि चालक द्वारा नशे में टली हालत में रास्ते में अजीब घटिया हरकते करने लगा। जिस में बस में ही सवार कुछ बच्चों द्वारा उसका विरोध जताया। जिस पर चालक बच्चों से भी बदसलूकी पर उतर गया। चालक ने बच्चों से उनके चिप्स भी छीन लिए। जैसे ही बच्चे हंडेटी के समीप पहुंचे तो बच्चे रोने लगे। वहीं अभिभावकों ने पूछा तो बच्चों ने उन्हें पूरी आपबीती सुनाई। जिस पर अभिभावकों ने ट्रेवलर चालक को घेर लिया। मौके पर स्थानीय पार्षद चिंता डोगरा सहित करीब एक दर्जन अभिभावक पहुंच गए और उन्होंने घटना की शिकायत डीएसपी दिनेश कुमार से भी की गई है। जिसपर बी.एस.एल. कालोनी पुलिस थाना की टीम मौके पहुंच गई और पुलिस ने ट्रैवलर बस चालक का ड्रंक एंड ड्राइव का चालान काटा है। अभिभावकों ने सवाल किया कि दिन दिहाड़े नशे में स्कूल बस चालक ने यह कारनामा किया है उन्होंने आशंका जताई कि झील, नहर के दायरे की नैशनल हाई वे 21 पर आवाजाही के दौरान यह चालक कुछ की बूरी घटना को अंजाम दे सकता है, और कोई भी अनहोनी हो सकती थी। सुंदरनगर डीएसएप दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
(अंसारी)

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than