लाइव डेमोंसट्रेशन में सीखी पानी में उगने वाली सब्जियों की खेती

 भ्राडी की पूर्व मंदिर कमेटी ने की पुरजोर कड़े शब्दों में निंदा

स्वार्थी व शरारती तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहें  

 सुंदरनगर, 10 जून (अंसारी) सुंदरनगर उपमंडल के चाम्बी स्थित माताभद्र काली मंदिर कमेटी पर लगाए गए आरोप सरासर झूठे तथा सही तथ्यों के विरुद्ध है। भ्राड़ी मंदिर में गडबड़झाले की जांच की मांग को लेकर पूर्व मंदिर कमेटी पुरजोर से कड़े शब्दों में निंदा करती है। टेक सिंह राघव पूर्व प्रधान एव समस्त कार्यकारिणी माता भद्र काली मंदिर कमेटी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि मंदिर कमेटी का प्रबंधन वर्तमान में उप पजींयक एसडीम के 23 अप्रैल 2022 के आदेश पर तहसीलदार सुंदरनगर को प्रशासक नियुक्त किया गया है तथा इन आदेशों की अनुपालना में तहसीलदार प्रशासक ने 29. मई को कमेटी के चुनाव नियमानुसार कराने के लिए मंदिर परिसर में उपस्थित हो कर प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन वांछित कोरम पूरा न होने की वजह से चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर 12 जून रविवार को तय की है। इस संबंध में उपस्थित सदस्यों को अवगत करवाया गया। मंदिर कमेटी ने अपने कार्य काल के दौरान भक्तों, कुलजुओं, कमेटी के सदस्यों व अन्य संगठनों से प्राप्त हुई धन राशि से मंदिर भवन परिसर, सराय भवन तथा सडक़ व सुरक्षा दीवार का निर्माण व मंदिर परिसर को सुंदर व दर्शनीय स्थल बनवाया। लेकिन कुछ स्वार्थी व शरारती तत्वों ने उप रजिस्ट्रार एसडीएम के फैसले के विरुद्ध पंजीयक सहकारी संभा के समक्ष अपील दायर की, जो पुनर्विचार प्राधिकारी ने तथ्यों को आधारहीन पाए जाने पर कमेटी के हक में निर्णय देकर अपील को खारिज की। इसके विरुद्ध इन स्वार्थी लोगों ने उच्च न्यायालय में भी रिट प्टीशन दायर की। जहां से जिसको प्रारंभिक सुनवाई में खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कमेटी के चुनाव 12 जून को निश्चित हुए हैं। जिस संबध में कुछ स्वार्थी एव शरारती तत्वों ने सदस्यों को गुमराह व भ्रमित करने व द्वेष तथा बदले की भावना से प्रेरित होकर झूठी व तथ्यहीन प्र्रचार किया है। इससे माता के कुलजुओं, भक्तों व कमेटी के सदस्यों की भावनाए आहत हुई है। जनमानस में भी माता के प्रति श्रद्धा को आघात पंहुचा है जो अतिनिंदनीय है। उन्होंने कहा कि कमेटी यह आवश्यक समझती है कि शरारती व स्वार्थी तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों व भ्रामक प्रचार का खंडन किया जाए। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया जाता है कि 12 जून को निश्चित चुनाव प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि नई कमेटी का गठन हो सके और माता जी के मंदिर का प्रबंधन सुचारु रूप से दोबारा शुरू किया जा सके। 






लाइव डेमोंसट्रेशन में सीखी पानी में उगने वाली सब्जियों की खेती 

युवाओं को दिया हाइड्रोपोनिक सब्जी उत्पादन पर प्रशिक्षण 



नेक्स्ट न्यूज हिमाचल 

सुंदरनगर, 9 जून 


सुंदरनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र मंडी में युवाओं को हाइड्रोपोनिक सब्जी उत्पादन पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन नाबार्ड के सौजन्य से किया गया है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंडी जिले के विभिन्न विकास खंडों के 30 किसानों को हाइड्रोपोनिक सब्जी उत्पादन पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। कार्यक्रम के समापन पर डीडीएम नाबार्ड जिला मंडी राकेश वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने नाबार्ड में फाइनेंस स्कीम को लेकर प्रशिक्षणार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान कर हाइड्रोपोनिक तकनीक से सब्जी उत्पादन करके अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ करने का आह्वान किया। इससे पहले कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. पंकज सूद ने हाइड्रोपोनिक सब्जी उत्पादन के स्कोप एवं पोटेंशियल पर युवाओं को बताया तथा उन्हें छोटे.छोटे घरेलू स्तर पर हाइड्रोपोनिक की इकाइयां लगाकर सब्जी उत्पादन करने को प्रेरित किया। 


उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में खान मशरूम फार्म एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्रबंध निदेशक युसूफ  खान ने बतौर मुख्य वक्ता युवाओं को हाइड्रोपोनिक विधि से सब्जी उत्पादन की क्रियाओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस खेती के लिए जमीन की खेती की तुलना में 90 प्रतिशत पानी की कम जरूरत पड़ती है एवं जमीन जनित कीड़े बीमारियों से भी निजात मिलती है। इस क्रिया को प्रतिदिन फार्मिंग भी कहा जाता है। उन्होंने युवाओं को प्रैक्टिकल के माध्यम से पानी में उगने वाली सब्जियों की लाइव डेमोंसट्रेशन भी दी।

 केंद्र के प्रधान सब्जी वैज्ञानिक व ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर डॉ शकुंतला राही द्वारा सुचारू रूप से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया व युवाओं से अनुरोध किया कि हाइड्रोपोनिक विधि को अपना कर इस प्रशिक्षण का लाभ उठाएं इस मौके पर केंद्र के अन्य सभी वैज्ञानिकों ने युवाओं से अपने विचार सांझा किए ।


(अंसारी) 

   


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than