भाजपा में शामिल दोनों विधायकों की रद्द की जाए सदस्यता
साजिश के तहत किया गया प्रेम कुमार धूमल को बाहर, नहीं दिया जाता पार्टी में महत्त्व.
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
लोकेशन- शिमला
बुधवार को हिमाचल प्रदेश के दो निर्दलीय विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद राजनीति गरमाती हुई नजर आ रही है. हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निर्दलीय विधायकों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल खड़े किए हैं. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दोनों विधायक आजाद प्रत्याशी के तौर पर जीतकर विधानसभा पहुंचे, लेकिन अब उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली जो नियमों के खिलाफ है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार से मांग की है कि दोनों विधायकों के खिलाफ कार्रवाई कर सदस्यता रद्द की जाए. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दोनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने को असंवैधानिक करार दिया है.
अयोग्य घोषित किए जाने के आधार
यदि एक निर्वाचित सदस्य स्वेच्छा से किसी राजनीतिक दल की सदस्यता को छोड़ देता है।
यदि कोई निर्दलीय निर्वाचित सदस्य किसी राजनीतिक दल में शामिल हो जाता है।
यदि किसी सदस्य द्वारा सदन में पार्टी के पक्ष के विपरीत वोट किया जाता है।
यदि कोई सदस्य स्वयं को वोटिंग से अलग रखता है।
छह महीने बाद यदि कोई सदस्य किसी राजनीतिक दल में शामिल हो जाता है।
इसके साथ ही सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी में प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के अस्तित्व को लेकर भी एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी में शामिल किए गए दोनों विधायकों की सीट से वाले प्रत्याशी धूमल गुट से आते हैं. उन्होंने कहा कि दोनों विधायकों को पार्टी में शामिल कर गुलाब सिंह ठाकुर और रविंद्र रवि के राजनीतिक भविष्य पर भी संकट पैदा हो गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को हाशिए पर धकलेने का काम कर रही है. हिमाचल कांग्रेस के प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पार्टी को प्रदेश में खड़ा करने वाले और 10 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने वाले प्रेम कुमार धूमल का अस्तित्व पार्टी में खत्म किया जा रहा है.

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than