सलापड़ में मार्चपास्ट में मेजबान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम
सलापड़ में अंडर 19 वर्ग की छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद शुरू
सलापड़ में 23 लाख की लागत से बना सामुदायिक भवन
पंचायत सलापड़ को 3 लाख की लागत की व्यायामशाला की सौगात
नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो
सुंदरनगर 16 जून (अंसारी)
सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने वीरवार को विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत सलापड़ में 23 लाख की लागत के सामुदायिक भवन प्रथम तल का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सलापड़ में 3 लाख की लागत के व्यायामशाला का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल ने सलापड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलापड़ में अंडर 19 वर्ग की छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया है। इस दौरान 5 लाख 5, हजार की लागत से बने सांस्कृतिक कला मंच का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल ने ग्राम पंचायत सलापड़ महिला मंडल भवन को 2 लाख, सामान के लिए 50 हजार, सलापड़ स्कूल में खेल कूद प्रतियोगिताओं के लिए 11 हजार, सलापड़ स्कूल के 2 कमरे बनाने की घोषणा की है। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य देवेन्द्र उपाध्य ने कहा कि खंड स्तरीय इस खेलकूद प्रतियोगिताओं में 25 स्कूलों के 341 छात्र छात्राएं भाग ले रही है। इसमें खो खो, कबड्डी, बालीवाल, चेस, बैड मिंटन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विधायक ने मार्चपास्ट की सलामी ली और प्रतियोगिता की विधिवत आगाज किया है। मार्चपास्ट में मेजबाल स्कूल सलापड़ विजेता रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में बी.डी.सी. चेयरमैन राजकुमार, बी.डी.सी. सदस्य शारदा देवी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरि सिंह वर्मा, बुद्धि जिवी प्रकोष्ठ जिला संयोजक देशराज ठाकुर, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जिला यशवंत सिंह वर्मा, विमल, प्रधान पुजा, रोशन, उप प्रधान विपन, अजय, एसएमसी प्रधान राकेश, महिला मंडल प्रधान हेम लता व अशोक शर्मा, सुभाष अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री, बबिता, रामधन, मीना, लेख राज, दुनी चंद और दिपा सहित ग्रामीणा मौजूद रहे है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than