घांघल में नियमित पेयजल आपूर्ति की मांंग को लेकर भटक रहे स्थानीय लोग
नेक्स्ट न्यूज ब्यूरो
सुंदरनगर 15 जून (अंसारी)
नाचन की महादेव घाघंल और ग्राम पंचायत अप्पर बैहली पंचायतों में नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग को ग्रामीण भटक रहे है। क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी को लेकर परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम पंचायत महादेव घाघंल मे ग्रामीणों में रूप लाल श्रवण कुमार शिव राम लेशर बेली राम रबी कृष्णी द्रोमती, पार्वती, शान्ती देवी, अतर सिंह, पंकज कुमार, फागणु राम, हिमा देवी, दुर्गादास, रामप्यारी, चमन लाल, धनीराम, कविता और सुनीता ने नाचन कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान से भेंट कर मांग की है कि बीते लंबे समय से मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी समस्याओ को लेकर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा और प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता पानी की कमी से त्रस्त हैं। जिसके कारण सभी पंचायतों की जनता पीने के पानी के लिए बहुत ही परेशानी झेलने पड़ रही है। विभाग इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है ना ही लोगों को पानी के टैक्कर की सुविधा मुहैया नही करवा रहे हैं। इस संबंध में उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान ने कहा कि मांगों को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों, मंडी के सांसद प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष समस्या रखी जाएगी। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिषाशी अभियंता ई. अनिल वर्मा ने कहा कि विभाग के स्थानीय अधिकारी से मामले में रिपोर्ट मांगी गई है और जल्द नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than