सरकार की तर्ज पर विद्युत बोर्ड फरवरी 2022 से दे नई पेंशन और स्केल
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद पेंशनर्स फोरम ने खोला मोर्चा
विद्युत परिषद से पेंशनर्स व सीनियर सिटीजन के लिए हो अलग से प्रतिक्षालय
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर 2 अगस्त
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद पेंशनर्स फोरम ने राज्य विद्युत बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विद्युत बोर्ड प्रदेश सरकार की तर्ज पर न वेतन विसंगतियां दूर कर रहा है और नई पेंशन को फरवरी 2022 से लागू करने में नाकाम रहा है। पेंशनर्स फोरम की सुंदरनगर इकाई की साधारण मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए ईकाई प्रेसिडेंट के. एस.जम्वाल ने कहा कि राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड प्रबंधन की हालत खराब चल रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड लिमिटेड प्रबंधन प्रदेश सरकार का अनुसरण करने की बजाय मनमानी पर उतर आया है।
बैठक में विद्युत परिषद पेंशनर्स के सदस्यों ने राज्य विद्युत परिषद की पेंशनर्स फोरम द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं की अनदेखी करने पर कड़ी निंदा की और हिमाचल के मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री से इसमें हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार के आदेशों के अनुरूप नई पेंशन को फरवरी 2022 से देने पर कोई कार्यवाही नहीं की है, और इसे मई 2022 से ही लागू किया गया है। जो कि हित मेे सही नहीं है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि संशोधित पेंशन की अधिसूचना के बाद भी अभी तक जनवरी 2016 के बाद जो लोग सेवानिवृत्त हुए हैं उनकी पैन्शन लागू करने की प्रक्रिया धरातल स्तर पर नहीं की जा रही है। फोरम ने इसे शीघ्र पूरा करने और जनवरी 2016 से पहले और उसके बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स की पेंशन में किसी भी प्रकार की विसंगति पैदा होने पर समानता के समाधान के लिए नोशनल लाभ देने का प्रावधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया किया।
बैठक में क्षेत्र के विद्युत बोर्ड के प्रबुद्ध पैंशनर सदस्यों तथा पारिवारिक पेंशन धारकों ने भाग लिया और समस्याओं पर चर्चा कर आगामी कार्य योजना तय की है। इस अवसा पर 65, 70 व 75 वर्ष पूर्ण करने वालो को 5, 10 व 15 प्रतिशत पेंशन एलाउंस को बेसिक पेंशन में समाहित करने व जो रिटायरमेंट के समय दी जाने वाली 40 प्रतिशत कॉम्पयुटेशन पेंशन की राशि पर देय ब्याज पुरानी दरों पर ही दोगुना ब्याज वसूल किया रहा है, उसे तुरंत प्रभाव से बैंकों के समान फ्लोटिंग दरों पर निर्धारित किया जाए।
विद्युत परिषद से पेंशनर्स व सीनियर सिटीजन के लिए हो अलग से प्रतिक्षालय
इस अवसर पर प्रदेश के सभी उपमंडल स्तर के कार्यालय में विद्युत परिषद से पेंशनर्स व सीनियर सिटीजन के लिए अलग से प्रतिक्षालय रूम बनाने और सभी सरकारी रैस्ट हाउसो में पेंशनर्स और अन्य कर्मचारी व अधिकारियों से एक समान शुल्क लेने तथा बीबीएमबी की तर्ज पर 2 वर्ष में एलटीसी प्रदान करने का भी आग्रह किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर संघर्षरत एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए जारी संघर्ष में भी समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में महासचिव सोहन सिंह चौहान, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता ई. के डी खोसला, ई. एस.के. मित्त, ई. आर पी धीमान, ई. एन.पी. ठाकुर, जे पी गुप्ता, श्याम लाल शर्मा, सुरेंद्र चंदेल, नरोत्तम रावत, टी के गुप्ता, रघुवीर चौधरी, हरी सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश कौशल, र्चौत्र शर्मा, कपूर सिंह, मथुरा प्रशाद ठाकुर, देव राज, गरजा राम, राम दास, गोवर्धन ठाकुर तथा हेम प्रभ आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than