सरकार बिजली बोर्ड प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों नहीं गंभीर
पांच अगस्त को शिमला में इंप्लाइज यूनियन करेगी धरना प्रदर्शन
एचपीएसईबी इंप्लाइज यूनियन ने फिर से खोला मोर्चा
नेक्स्ट न्यूज हिमाचल
सुंदरनगर 1 अगस्त
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद इंप्लाईज यूनियन केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 5 अगस्त को शिमला में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सुंदरनगर इकाई खंड से 50 के तकरीबन पदाधिकारी शामिल होंगे। केंद्रीय कार्यकारिणी के उपप्रधान दौलत राम राणा व मुनीलाल उपप्रधान, रमेश कुमार यूनिट सचिव और वरिष्ठ उप प्रधान जगदीश ने ने कहा कि इंप्लाईज यूनियन की मांगों को पूरा न किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहर कि पहले मैनेजमेंट ने स्पष्ट किया था कि मांगों को पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन प्रबंधन के झूठे आश्वासनों के बाद मांग अभी तक नहीं मानी गई है। सुंदरनगर इकाई की 50 पदाधिकारी 5 अगस्त को शिमला में मुख्यालय में धरने में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम तकरीबन डेढ़ माह तक चलेगा और अगर फिर भी प्रबंधन वर्ग नहीं माना तो इस आंदोलन को और भी उग्र कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिजली परिषद के विभिन्न विंग में जिनमें जेनरेशन प्रोडक्शन मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल में इंप्लाईज ना होने से कार्य अधर में लटके हुए हैं और कर्मचारियों के ऊपर अतिरिक्त कार्य का बोझ होने से वह ना तो अपने ऑफिस का काम ढंग से कर पाते हैं और अन्य जगहों पर हुए कार्य को भी सही ढंग से अंजाम नहीं दे पा रहे हैं। बिजली बोर्ड के मीटर एंड टेस्टिंग विंग में ही कर्मचारियों का भारी टोटा चला हुआ है। जिसके चलते ना तो प्रोटेक्शन के विभिन्न वर्कशॉप व फील्ड में ट्रांसफार्मर की जांच परख नहीं हो रही है। जिससे बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर प्रोटेक्शन ना होने से जल रहे हैं इसका सहारा खामियाजा इंप्लाइज को भुगतना पड़ रहा है। बिजली के मीटर नहीं मिल रहे है। उन्होने कहा कि बोर्ड स्मार्ट मीटर लाने की फिराक में है और उसके भी परिणाम भविष्य में सार्थक नहीं आएंगे और सारा बोझ उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा। सरकार थोक में बिजली बोर्ड के जहां डिविजन, सब डिविजन और सर्कल खोले ला रही है। दूसरी ओर पहले ही स्टाफ की भारी कमी है।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than