सुंदरनगर में खाद्य प्रसंस्करण व मुल्य संवर्धन के गुर सीखाए

 सुंदरनगर में खाद्य प्रसंस्करण व मुल्य संवर्धन के गुर सीखाए  



नेक्स्ट न्यूज हिमाचल 

सुंदरनगर 1 अगस्त 


सुदरनगर कृषि विज्ञान केन्द्र में खाद्य प्रसंस्करण व मुल्य संवर्धन द्वारा उद्यमिता विकास पर आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के समनव्यक डा. यादविन्दर ने प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की बारिकियां बताई तथा प्रशिक्षण में सीखे गए सभी उत्पादों को वोकल फार लोकल की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षणार्थियों को भविष्य में समूह के माध्यम से मार्केट तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि लघु प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जाए ताकि लोगों की आर्थिकी में सुधार लाया जा सके। इस अवसर पर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केंद्र के समनव्यक डा. प्ंकज सूद ने कहा कि इस अवसर पर जिला के विभिन्न विकास खण्डों के 25 महिलाओं व युवाओं को सात दिनों के इस व्यवसायिक प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणार्थियों का आम, नाशपाती, कच्चे पपीते, कददू, घीया व टमाटर इत्यादि के मुल्य सवंर्धित उत्पाद जैसे जैम, चटनी, अचार, सॉस के साथ साथ हरीमिर्च की चुख बनाना सिखाया गया। उन्होने कहा कि केंद्र में बीते पांच महीने में ऐसे कार्यक्रम में 120 महिलाओं व युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया जा चुका है। प्रशिक्षण में पारम्परिक मोटे अनाजों का सेवन स्वास्थय पर भी चर्चा की गई है। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को भवाणा में स्थापित शिवा इकोलोजिकल प्रसंस्करण इकाई का भ्रमण भी करवाया गया। कार्यक्रम में प्रधान प्रसार वैज्ञानिक डा कविता शर्मा, प्रसार वैज्ञानिक कल्पना आर्य, डा. शकुन्तला राही, डा. एल के शर्मा, डा. नेहा चौहान, डा. शिवानी ठाकुर व डा बृज वनिता ने भी अपने अपनेविषयों की जानकारी दी।


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than