कांग्रेस पार्टी ही देगी भाजपा को टक्कर : सोहन लाल ठाकुर

कांग्रेस पार्टी ही देगी भाजपा को टक्कर : सोहन लाल ठाकुर
आप और अन्य राजनीतिक दलों का हिमाचल में नहीं कोई वजूद 
कपाही पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश ने थामा कांग्रेस का दामन

सुंदरनगर 28 जुलाई 

कांग्रेस के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सुंदर नगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अगर भाजपा को कोई टक्कर दे सकता है तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। इसके इलावा हिमाचल प्रदेश में किसी भी पार्टी का कोई वजूद नहीं है । उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के दौर में देश प्रदेश की जनता महंगाई की मार झेल रही है। खाने की हर चीज पर सरकार द्वारा टैक्स लगाया जा रहा है जिससे जनता त्रस्त है।
दुखी हो कर अन्य पार्टी के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे है। 
उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश जस्वाल ने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश में लगातार कांग्रेस का परिवार बढ़ रहा है. जिसके दम पर आगामी विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सत्ता हासिल करेगी। बता दे कि 1991 में छात्र राजनीती से राजनीती में कदम रखने वाले सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की कपाही पंचायत के मौजूदा प्रधान ओम प्रकाश जस्वाल ने आम आदमी पार्टी और भाजपा को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।  इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ओम प्रकाश जस्वाल  कपाही पंचायत के प्रधान है और आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री हैं।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than