नाचन मे जीत के दावे करने वालों के अपने वार्ड मे पिछड़ गयी कांग्रेस- बढ़त से दर्जन भर नेता अपने जीत का श्रेय लेने की लग गयी होड़

जीत के दावे करने वालों के अपने वार्ड मे पिछड़ गयी कांग्रेस                                                                                                                                         मिली बढ़त से दर्जन भर नेता अपने जीत का श्रेय लेने में गयी होड़ 

नाचन कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन केसरी लाल ने किया  खुलासा

कांग्रेस में मंडी जिला में नई ऊर्जा का हुआ है संचार   


सुंदरनगर- नेक्स्ट न्यूज 

उपचुनावों में कांग्रेस को चारों सीटों पर मिली जीत के बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारी खासे उत्साहित हैं और नाचन विस से मिली बढ़त से दर्जन भर नेता अपने जीत के दावे ठोक कर श्रेय लेने की होड़ लग गयी है. 
                                                                                                                                            नाचन कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन केसरी लाल चौहान ने उपचुनाव में नाचन से लीड मिलने के जनता का धन्यवाद किया और ऐसे नेताओ को आढ़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि यही लोग कांग्रेस को व्यक्तिगत स्वार्थ साधने के चक्कर में हाईकमान और जनता को भ्रमित कर रहे.  कोई जीत के  दावे चैलचोक से, तो कोई महादेव से कर रहा है. जबकि सचाई यह है की भौर और डिनक से बढ़त भाजपा के नाराज नेताओ की वजह से मिल पाई, वही जिला परिषद वार्ड मे पहले से लीड कम हुई है. उन्होंने कहा दावे करने वालों के अपने वार्ड मे कांग्रेस पिछड़ गयी है.

  उप चुनाव मे मिली जीत से विशेष तौर पर मंडी संसदीय क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की जीत दर्ज होने के बाद कांग्रेस में मंडी जिला में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है । 

नाचन कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन केसरी लाल चौहान का कहना है कि नाचन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को लीड मिलने के पीछे भाजपा के खफा नेता और कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की लीडरशिप का परिणाम है जो कि बूथ स्तर से लेकर आम जनता तक अपने मुद्दों को पहचाने में सफल हुए हैं।कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला व सहप्रभारी सजय दत और विधानसभा अध्यक्ष एव प्रभारी गंगूराम मुसाफिर स्टार प्रचारक कौल सिंह ठाकुर, सुखविंदर सिंह सुक्खू विक्रमादित्य सिंह और प्रभारी  बिलासपुर से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, विवेक कुमार, दिलदार भट्ट, प्रोमिला नाचन के जिला परिषद सदस्यों पंचायत प्रतिनिधियो सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी की टीम ने एकजुटता का परिचय देते हुए मंडी जिला से लीड दिलवाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार ने  उपचुनाव बिना किसी मुद्दे के लड़ा है। तभी मुंह की खानी पड़ी है । 
 प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार की केंद्र और प्रदेश की नीतियों को नकारा है। कांग्रेस पार्टी ने  महंगाई बेरोजगारी मुख्य मुद्दों को लेकर चुनावी रण में उतरी थी और जनता ने भी कांग्रेस पार्टी का साथ दिया और मन बनाया की वर्तमान की सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं और जो भी इनके चुनावी जो वादे किए थे वह सारे जुमले साबित हुए हैं। इसके चलते प्रदेश की जनता ने केंद्र और प्रदेश की सरकार को आईना दिखाया है।

फोटो एस एन आर- नाचन के खतरवाडी में लोगों के साथ नाचन कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन केसरी लाल चौहान

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than