कनिष्ठ अभियंता बने महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के करण एवं योगेश

कनिष्ठ अभियंता बने महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के करण एवं योगेश

सुंदरनगर 12 दिसंबर                                                                 नेक्स्ट न्यूज हिमाचल    


                                                          महात्मा गाँधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोटला जियोरी के निदेशक सह प्रधानाचार्य प्रो. राकेश कुमार के अनुसार उनके छात्रों ने कनिष्ठ अभियंता( जूनियर इंजीनियर) की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। करीब 5 छात्र पोस्ट कोड 845 एवं 882 की स्क्रीनिंग टेस्ट में अच्छे अंकों के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के चरण तक पहुंचे थे । 15 अंको की इवेल्यूएशन के बाद आज हमीरपुर स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने पोस्ट कोड 845 का अंतिम परिणाम जारी किया है। जिसमें ई.करण बैच "2016 से 2020 " एवं ई. योगेश बैच " 2015 से 2019" में कनिष्ठ अभियंता (जनपथ) का पद हासिल करने में सक्षम रहे हैं। वही बाकी विद्यार्थियों का नाम वेटिंग लिस्ट में आया है अथवा चयनित होने की संभावना बनी है। हैड ऑफ़ डिपार्टमेंट ई. विकास कुमार ने सफलता की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयाँ अपने समस्थ गुणवान स्टाफ सहायक प्रोफेसर (ई.अंशुल सूद, ई. आशीष शर्मा ई.शलिनी चौहान, ई. विशाल चौधरी ) एवं *बच्चों* की कड़ी मेहनत को दी है व सम्पूर्ण श्रेय भी इन्हीं को प्रदान किया है । पिछले कुछ महीनों में मुख्य तीन कनिष्ठ अभियंता की परीक्षाएं हुई है, जिसमें से बहुत अभ्यर्थी सभी परीक्षाओं में सफल हुए हैं किंतु वह केवल एक जगह पर ही पद ग्रहण करेंगे जिससे हमारे बाकी विद्यार्थी मुरारी लाल, सुनील कुमार एवं शुभम चौधरी की चायनता की काफी संभावनाएं बनी है। चयनित हुए करण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने अध्यापकों को दिया है। उनके अनुसार कड़ी मेहनत के साथ सही मार्गदर्शन भी बहुत जरूरी है जिसमें उनके अध्यापकों ने अच्छी भूमिका निभाई है। जीवन में सही मार्गदर्शन ही व्यक्ति का आगामी भविष्य सुखद व समृध बनाती हैं।

About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than