थुनाग में अवैध बनी सड़कों और पेड़ों के कटने का आरोप जड गए खाची

 थुनाग में अवैध बनी सड़कों और पेड़ों के कटने का आरोप जड गए खाची

वन विकास निगम के उपाध्यक्ष खाची ने सुंदरनगर में किया खुलासा  

अवैध तरीके से सड़कें बनाने की वजह से वनों को पहुंचा नुकसान 

मामले की पूरी जांच कर रिपोर्ट तैयार करें वन विभाग 


Next 2News Himachal

सुंदरनगर 15 जुलाई। अंसारी। 

हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने थुनाग में बाढ से हुए नुकसान को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने नुकसान को लेकर थुनाग में अवैध रूप से बनाई गई सड़कों और इस के लिए अवैध रूप् से पेड़ों को काटने का आरोप भी लगाया है। वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने संुदरनगर में यह खुलासा किया है कि वन विभाग इस मामले की पूरी जांच करके रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने थुनाग में बाढ से हुए नुकसान का निरीक्षण किया है। उन्होेंने दौरे के उपरांत सुंदरनगर  के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि थुनाग में बाढ से प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग और अन्य विभाग इस संबंध में कडे निर्देश किए गए है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशानुसार उन्होंने थुनाग में हुए बाढ़ हादसे का दौरा किया गया है। जिसमें जाना कि कैसे प्रभावित लोगों की समस्या का समाधान कर हर सुविधाओं को पूरा कर रहे हैं और संक्षिप्त रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री को सौंपी व बताया गया कि थुनाग हादसे में लगभग 4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि थुनाग में बाढ से नुकसान झेलना पडा है। स्थानीय जनता द्वारा शिकायत की गई कि अवैध तरीके से सड़कें बनाने की वजह से वनों को नुकसान पहुंचा है। वन विभाग को भी निर्देश दिए गए कि इस मामले की पूरी जांच कर एक रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि अगर लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है तो अवश्य जांच होगी और जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया गया उस पर कार्यवाही होगी। परंतु अभी प्राथमिकता स्थानीय जनता को सहायता पहुंचाने की है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि यदि किसी व्यक्ति ने अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा किया है तो उसे अधिग्रहण कर ले। 

केहर सिंह खाची ने थुनाग के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय में इस समस्या को सुलझाएं और व्यवस्था को सुधारने के लिए हर विभाग तत्पर कार्य करें। 

हिमाचल प्रदेश वन निगम के चेयरमैन केहर सिंह खाची ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बाढ़ की आपदा को बड़ी गंभीरता से ले रहे हैं और इस आपदा से बहुत से लोग बेघर हुए हैं जिसके लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने पूरा विश्वास दिलाया है कि बाढ़ की आपदा से निपटने मे धन की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि थुनाग के उसी क्षेत्र में ऐसी घटना तीसरी बार हो चुकी जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए की नाले की चैनेलाइजेशन से कस्बे को सुरक्षित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना घटे।

Read More

1-कमरे में फंदे पर लटकी मिली 26 वर्ष की लड़की

2-सुंदरनगर के घीड़ी में बलेरो सवार 5 की मौत और चार घायल


About Himachaltoday.in -by Ansari.

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Quary than