प्रदेश की आर्थिक दशा को पटरी पर लाने में कोई कसर नहीं रख रहे सीएम सुक्खू
केंद्र सरकार आपदा में नहीं कर रही आवश्यक मदद
हीरा पाल सिंह ठाकुर
Next 2 News Himachal
सुंदरनगर।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी प्रदेश सरकार की दिशा और दशा को पटरी पर लाने के लिए कोई कोर कसर नहीं रख रहे हैं। हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे हीरा पाल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू जी केंद्र सरकार के साथ बराबर संतुलन, केंद्र सरकार के नेताओं के साथ बार-बार मिलना, तथ्यों के साथ अपना तर्क रखना, अपनी सरकार की उपलब्धियां सांझा की है। उन्होंने कहा कि आपदा काल में सरकार का मुसीबत में जनता के दुख दर्द को बांटना जब-जब प्रदेश में आपदा आई या नुकसान हुआ, विकास के सर्वांगीण विकास का मॉडल तैयार करने अभक प्रयास किए जा रहे है, यह सराहनीय हैै।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के वर्तमान आर्थिकी को पूर्व सरकार ने लोन पर लोन लेकर बिगाड कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की कमजोर आर्थिक स्थिति ऊपर से आपदा का आना, लाखों करोड़ों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 वर्षों तक पूर्ति नहीं हो पाएगी। इसलिए बार-बार मुख्यमंत्री जी केंद्र सरकार से अनुरोध कर रहे हैं। प्रदेश की बुरी हालत में जनता की मांगों को नजरअंदाज ना करते हुए अधिक से अधिक आर्थिक सहायता प्रदान करें। क्योंकि राज्य सरकारों का अधिकतम जो केंद्र सरकार के पास जमा होता है। उसका सरकार को समय रहते मिल जाना जनता के दुख दर्द बांटने के लिए उपयोग हुआ। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से ही केंद्र सरकार ने प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है। क्योंकि जब तक भाजपा की सरकार प्रदेश में थी, तो खूब धन जुटाया गया, आज जब सरकार कांग्रेस है, तो उस पर प्रतिबंध लगा दिया। मुख्यमंत्री जी बार-बार आग्रह कर रहे हैं। प्रदेश को जान माल से नुकसान हुआ है। उससे बचने के लिए केंद्र सरकार समय रहते अधिक से अधिक मदद की दरकार है ताकि व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके। प्रदेश में सरकार अपने सर पर भी संसाधन जुटा रही है। बहुत सारी एजेंशिया सरकार को पैसा दे रही है, ताकि जनता के भलाई के लिए उनके दिए फंड का उपयोग किया जा सके।
...Ansari
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than