अनुराग ठाकुर को गांधी परिवार पर हमला करने से मिली सरकार में पदोन्नति
अनुराग के प्रयास से कमजोर हुई हिमाचल की पूर्व भाजपा सरकार
पूर्व प्रदेश सचिव एवं रा.गां.पं.रा. संगठन के राज्य सह संयोजक ठाकुर हीरा पाल बोला हमला
ना भूलें एचपीसीए अध्यक्ष बनने में इस परिवार ने अपरोक्ष रूप से की थी मदद
Next 2 News Himachal
सुंदरनगर ।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी को गांधी परिवार के ऊपर हमला करना भाजपा की सरकार में पदोन्नति दिलाता है। हिमाचल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं हिमाचल राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राज्य सह संयोजक ठाकुर हीरा पाल सिंह ने कहा कि जब जब अनुराग जी ने राहुल गांधी के ऊपर हमला बोला है, तो गृहमंत्री और प्रधानमंत्री ने उन पर अपार कृपा दर्शाई है। जबकि उनका अपना आचरण इस काबिल नहीं है। अनुराग हमेशा विवादास्पद बयान देते हैं। उनको अपनी पदोन्नति के लिए सिर्फ गांधी परिवार दिखता है। जबकि उनकी अपनी हैसियत इतनी बड़ी नहीं है। अनुराग ठाकुर जी को अपने पुराने दिनों को नहीं भूलना चाहिए, जब वह एक सांसद भी नहीं थे, तब इसी परिवार ने उनको अपरोक्ष रूप से मदद करके एचपीसीए का अध्यक्ष बनवाया था। उसके बाद उनको हमीरपुर चुनाव से भाजपा का टिकट लोकसभा संसद के रूप में मिला था।
केंद्रीय मंत्री द्वारा पिछले कई वर्षों से हमीरपुर के विकास की बात की जा रही है। परंतु वहां सिर्फ अपने हित साधने तक सीमित रहें है। उन्हें प्रदेश के विकास से कुछ लेना देना नहीं है। उनको सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी दिखती है। उन्होंने भाजपा की सरकार को भी हिमाचल में कमजोर करने का प्रयास किया है। तभी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार स्थापित हुई है। केंद्रीय मंत्री के बिगडे़बोल उनको भी कई बार कटघरे में खड़ा कर चुके हैं। चाहे बीसीसीआई के अध्यक्ष का मामला हो, या कुछ और। दिल्ली में एक उनके भाषण का है, जिसमें वह दंगा भडकाने के लिए युवाओं को उकसाने का काम कर रहे थे। ऐसे कई अवसर आए हैं। उनको इतनी कम उम्र में इतना बड़ा ओहदे मिले हैं, पर वह एक मुख्यमंत्री के बेटा होने के नाते हैं। ज्यादा पहचान में आए हैं, न कि अपने दम पर। अपने क्रिया कलापों के ऊपर उन्होंने सिर्फ अपने लिए ही भारतीय जनता पार्टी उच्चकमान के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के भोले भाले जनता को भी कई बार ठगने का प्रयास किया हैं।
हिमाचल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं हिमाचल राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राज्य सह संयोजक ठाकुर हीरा पाल सिंह ने युवा सांसद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा दिल्ली में बैठे भाजपा के नेताओं को राहुल गांधी के ऊपर बयान देकर के खुश करना ही आपकी आदत पड़ गई है। उन्होंने कहा कि सत्ता प्राप्ति के लिए कभी भी सिद्धांतों को तिलांजलि नहीं देनी चाहिए। जो आप कई वर्षों से कर रहे है। सरकारी आती जाती रहती है सत्ता पक्ष विपक्ष एक पहलू के 2 सिक्के हैं। दोनों एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। ना कि अपनी हाईकमान को खुश करने के लिए विपक्ष के नेताओं के ऊपर घटिया बयान बाजी करनी चाहिए।
.....Ansari
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any Quary than